प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

punjabkesari.in Thursday, Feb 27, 2020 - 05:32 PM (IST)

रायबरेली: जनपद में लगातार हो रही हत्याओं का सिलसिला जारी है वहीं पुलिस भी खुलासे कर हत्यारोपियों को जेल का रास्ता दिखा रही है। बीती 25 फरवरी को रायबरेली के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के गंगा के किनारे गुरुदीन के पुरवा गांव में मिले युवक का शव मिला था। पुलिस ने आज खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि युवक कि हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अशोक कुमार ने मृतक प्रांशु की हत्या के लिए पिंटू जोशी को 25 हजार की सुपारी दी गई थी। जिसके चलते पिंटू ने अपने साथी पप्पू व राजकुमार के साथ मिलकर प्रांशु की हत्या की घटना को अंजाम दिया था।

गौरतलब है कि आरोपी अशोक कुमार जोकि मृतक के गांव शेरन्दाजपुर का निवासी है। डलमऊ क्षेत्र के एक शराब के ठेके पर काम करता है। एक महिला के यंहा उसका आना जाना था। उसी महिला के घर पर मृतक प्रांशु का भी आना जाना शुरू हो गया। इसी बीच आरोपी का एक्सीडेंट हो गया और उसकी एक टांग टूट गई। इससे नाराज अशोक कुमार ने टिकैतगंज के पिंटू जोशी को 25 हजार रुपये में मृतक को ठिकाने लगाने का सौदा किया।
 
पुलिस ने बताया कि मृतक को इन लोगो ने अशोक के शराब के ठेके पर बुलाया था।  उसकी वहीं पर क्लच वायर से उसका गला कसकर उसकी हत्या कर दी थी। बाइक पर शव को रखकर गंगा के किनारे ठिकाने लगा दिया था। इस हत्या में पिंटू का साथ उसके साथी पप्पू जोशी व जकुमार ने भी दिया था।


SP ने बताया कि मामले अरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसमें अशोक कुमार, पिंटू, पप्पू को गिरफ्तार कर लिया गया है।  उनके पास से हत्या में प्रयुक्त क्लच वायर भी बरामद कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई कर के आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा।  

Ajay kumar