मेरठ में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने किया चक्का जाम

punjabkesari.in Sunday, Jun 17, 2018 - 05:46 PM (IST)

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब भट्टे के पास पेड़ से शव लटका मिला। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

जानकारी के मुताबिक मामला मेरठ करनाल मार्ग स्थित भट्टे के पास का है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, मगर परिजनों ने युवक की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाते हुए मेरठ करनाल मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर कई थानों के पुलिसकर्मी के साथ सीओ पहुंचे और परिजन को समझने का प्रयास किया मगर परिजन नहीं मानें। 

ढाई घंटे मार्ग जाम रहने पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गए। एसपी देहात के आश्वासन पर परिजन ने जाम खोला। इसके बाद ही यातयात सुचारू हो सका। उन्होंने बताया कि युवक की पहचान खेड़ा निवासी राहुल (21) के रूप में की गई है। वह पशु चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़ा था। उसकी बाइक मेरठ करनाल मार्ग पर ही पुल के दूसरी तरफ पेट्रोल पम्प पर खड़ी मिली, वहीं दो किलोमीटर दूर उसका शव पेड़ से लटका मिला।       

Ruby