लाखों दिलों पर राज करने वाली इस बेहद मशहूर YouTuber की मौत, फ्लैट से ऐसे हाल में मिली लाश.... Shock में फैंस और पूरा Internet
punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 01:48 PM (IST)
UP Desk : सोशल मीडिया जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। 21 वर्षीय यूट्यूबर बोनू कोमाली ने हैदराबाद के मणिकोंडा स्थित अपने फ्लैट में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद उनके प्रशंसकों और सोशल मीडिया समुदाय में शोक की लहर है।
पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि वह कुछ समय से मानसिक तनाव से जूझ रही थीं। फ्लैट से एक निजी डायरी भी मिली है, जिसमें पिछले कुछ हफ्तों के भावनात्मक संघर्ष का उल्लेख है।
मूल रूप से विशाखापत्तनम की रहने वाली कोमाली हैदराबाद में रहकर स्नातक की पढ़ाई कर रही थीं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डायरी की प्रविष्टियों में गहरे अवसाद और व्यक्तिगत परेशानियों का जिक्र है। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की सटीक वजहों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।
प्रारंभिक जांच में हालिया निजी संबंधों से जुड़ी परेशानियों की भी बात सामने आई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
बोनू कोमाली अपने लाइफस्टाइल और व्लॉग वीडियो के जरिए युवाओं के बीच लोकप्रिय थीं। कम उम्र में ही उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी पहचान बनाई थी और उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग थी। हैदराबाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों व करीबी लोगों से पूछताछ की जा रही है।

