प्रयागराज में युवा हिंदू वाहिनी ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला

punjabkesari.in Friday, May 17, 2019 - 10:08 AM (IST)

प्रयागराज:राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए उनका पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं का आरोप है ममता बनर्जी और उनसे जुड़े हुए लोग हमेशा जहर उगलते हैं, पश्चिम बंगाल में बेगुनाओं की हत्या की जा रही हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)के लोगों को फांसी पर लटकाने की बात करते हैं और हिंदुओं को बंगाल छोड़ो जैसे नारा लगाते है। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच ममता का पुतला दहन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के प्रदेश संगठन मंत्री मनुज कुमार ललोरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित कुमार गोस्वामी, जिलाध्यक्ष दिवाकर कुमार गुप्ता, जिला महासचिव अरूप पाण्डे, जिला महासचिव हिमांशु तिवारी, जिला सचिव संदीप कुमार मौर्य और शिवा राहुल समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Ruby