चंपावतः बारात से लौट रहे मैक्स वाहन के खाई में गिरने से एक की मौत, अन्य 12 गंभीर रूप से घायल

punjabkesari.in Friday, May 24, 2019 - 01:05 PM (IST)

चंपावतः उत्तराखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां पर बारात से लौट रहे मैक्स वाहन के अचानक खाई में गिरने से चीखों पुकार मच गई। इस हादसे में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना चंपावत जिले की है जहां पर मैक्स वाहन में सवार होकर सभी लोग बारात से वापस लौट रहे थे। इसी बीच विकासखंड बाराकोट में गल्लागांव के पास मैक्स वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे के बाद बारातियों से भरे मैक्स वाहन में चीखों पुकार मच गई। इस घटना में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को कड़ी मशक्कत कर खाई से बाहर निकाला। इसके साथ ही उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Nitika