10 वर्षीय मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या, शव को नोंच-नोंच कर खा गए कुत्ते

punjabkesari.in Thursday, Aug 08, 2019 - 11:41 AM (IST)

कोटद्वारः उत्तराखंड में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर 10 वर्षीय मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं बच्ची का शव को कुत्ते नोंच नोंच कर खा गए। पुलिस के द्वारा कई टुकड़ों में बच्ची के शव को बरामद किया है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, मामला पौड़ी गढ़वाल जिले का है, जहां पर 10 वर्षीय नेपाली मूल की बच्ची रहस्यमयी ढंग से लापता हो गई। इसके बाद पुलिस ने लापता बच्ची का शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद किया। पुलिस ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या, पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
वहीं अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप राय ने बताया कि स्थानीय निवासी एक व्यक्ति ने मंगलवार सुबह कोतवाली में तहरीर दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि कक्षा 5 में पढ़ने वाली उनकी 10 वर्षीय बेटी सोमवार शाम को 5 बजे घर के पास ही एक दुकान में सामान लेने गई थी लेकिन देर रात भी वह घर नहीं लौटी। उन्होंने बताया कि आसपास और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की गई लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल पाया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस मंगलवार सुबह से बच्ची की खोजबीन कर रही थी।

आक्रोशिक लोगों ने जमकर किया प्रदर्शन
एएसपी ने बताया कि प्रशिक्षु डीएसपी पल्लवी त्यागी और कोतवाल मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, जिसमें एक व्यक्ति बच्ची को साथ लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने सीसीटीवी में दिखाई दे रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जब व्यक्ति से घटना के बारे में पूछताछ कि तो उसने बताया कि सोमवार को वह झूलाबस्ती निवासी 31 वर्षीय अशोक के साथ बच्ची को समोसा खिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गए। इसके बाद वह बच्ची को लेकर पास में रेलवे स्टेशन के अंदर बने गोदाम के पीछे उगी झाड़ियों में ले गए, जहां उन्होंने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची की हत्या कर दी गई।

लोगों में व्याप्त आक्रोश
बता दें कि इस घटना से कोटद्वार के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं घटना के बाद विभिन्न संगठनों के द्वारा पुलिस थाने और विभिन्न चौकों पर प्रदर्शन किए जा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static