रुड़कीः कस्तूरबा गांधी हॉस्टल में फूड प्वाइजनिंग से 11 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Tuesday, Jul 23, 2019 - 01:57 PM (IST)

रुड़कीः उत्तराखंड के रुड़की जिले में स्थित कस्तूरबा गांधी हॉस्टल में अचानक 11 छात्राओं की तबीयत खराब हो गई। इस घटना के बाद हॉस्टल में हड़कंप मच गया। वहीं डॉक्टरों ने जांच के बाद तबीयत खराब होने का कारण फूड प्वाइजनिंग बताया है।

जानकारी के अनुसार, मामला रुड़की जिले का है, जहां पर केजीबीवी (गोवर्धनपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय) में छात्राओं को प्रतिदिन की तरह खाना दिया गया। इसके बाद सभी छात्राएं अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। वहीं एक के बाद एक कर 11 छात्राओंं को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत शुरू हो गई। इसी बीच आनन-फानन में घटना की सूचना वार्डन को दी गई।

बता दें कि छात्राओं को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग से ही छात्राओं की तबीयत खराब हुई है। डॉक्टरों के द्वारा बीमार छात्राओं का इलाज किया जा रहा है।
 

Nitika