बद्रीनाथ हाईवे पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी टैक्सी, 12 यात्री गंभीर रूप से घायल

punjabkesari.in Wednesday, Nov 14, 2018 - 12:29 PM (IST)

देवप्रयागः उत्तराखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां पर टैक्सी के अनियंत्रित होकर खाई में  गिरने से 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

जानकारी के अनुसार, यह मामला बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का है, जहां पर कर्णप्रयाग से ऋषिकेश के लिए निकली टैक्सी कौडियाला के पास अनियंत्रित होकर 200 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में टैक्सी सवार 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके साथ ही टैक्सी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। 

वहीं आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य कर घायलों को खाई से बाहर निकाला। बता दें कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  
 

Nitika