14 दिनों से चल रहा 'सूर्य किरण' युद्धाभ्यास हुआ खत्म, भारत और नेपाल के 600 जवानों ने लिया हिस्सा

punjabkesari.in Tuesday, Jun 12, 2018 - 05:25 PM (IST)

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में पिछले 14 दिनों से चल रहे 'सूर्य किरण' नाम से भारत और नेपाल की संयुक्त सेना का युद्धाभ्यास मंगलवार को खत्म हो गया है।
PunjabKesari
नेपाल सेना के मेजर ने किया समापन 
जानकारी के अनुसार, इस संयुक्त युद्धाभ्यास का समापन नेपाल सेना के मेजर जनरल राजेन्द्र कार्की ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दोनों देशों को रक्षा क्षेत्र में मिलकर तैयारी के साथ भविष्य का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि सीमा पर आतंकवाद, तस्करी और दैवीय आपदा आदि क्षेत्रों में दोनों देशों की रक्षा क्षेत्र का विशेष महत्त्व है। इस संयुक्त युद्धाभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सैन्य नीति का आदान-प्रदान, परस्पर सामंजस्य स्थापित करना, दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में जंगल युद्धकला और आतंकवाद विरोधी नीतियां तैयार करना रहा है। 
PunjabKesari
युद्धाभ्यास 30 मई से शुरू होकर 12 जून तक चला 

बता दें कि यह युद्धाभ्यास 30 मई से शुरू होकर 12 जून तक चला। युद्धाभ्यास में दोनों देशों की सेना के 600 जवान और अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास में महामारी, आपदा नियंत्रण और हवाई अॉपरेशन के पहलुओं आदि की जानकारी दी गई। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static