अल्मोड़ाः मैक्स वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 14 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर

punjabkesari.in Sunday, Mar 31, 2019 - 04:08 PM (IST)

अल्मोड़ाः उत्तराखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां पर यात्रियों से भरा मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से 14 लोग घायल हो गए। घायलों में से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

जानकारी के अनुसार, हादसा अल्मोड़ा जिले का है, जहां पर गरुड़ में यात्रियों से भरा मैक्स वाहन स्टेयरिंग फेल होने के कारण हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में 14 लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। 

वहीं पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को वाहन से बाहर निकाला। इसके साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। बता दें कि घायलों में से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। 



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static