उत्तराखंड में डबल डेकर बस पलटने से 15 लोग घायल, ब्रेक फेल होने के चलते हुआ हादसा

punjabkesari.in Friday, Jul 29, 2022 - 10:30 AM (IST)

 

नई टिहरीः ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर डबल डेकर बस के पलट जाने से कम से कम 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश से आ रही इस बस में दुर्घटना के समय 65 यात्री सवार थे।

मुनि की रेती थाने के प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि सभी यात्री उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के अग्रसंडा के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को एम्स, ऋषिकेश और एक अन्य सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने कहा कि बस का चालक वाहन खड़ा करने जा रहा था तभी उसका ब्रेक फेल हो गया।
 

Content Writer

Nitika