सल्ट विधानसभा उपचुनावः सोनिया और राहुल गांधी सहित ये होंगे कांग्रेस के 15 स्टार प्रचारक

punjabkesari.in Wednesday, Mar 31, 2021 - 10:43 AM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड की 49-सल्ट विधानसभा क्षेत्र में आगामी 17 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी गंगा पंचोली के समर्थन में कुल 15 स्टार प्रचारकों के नामों की सूची निर्वाचन आयोग को सौंपी है।

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सल्ट उपचुनाव में राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी बाड्रा, डॉक्टर मनमोहन सिंह, केसी वेणुगोपाल, हरीश रावत और देवेन्द्र यादव प्रमुख हैं।

वहीं सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि इसके अतिरिक्त, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, किशोर उपाध्याय, इंदिरा हृदयेश, राजेश धर्माणी, गोविन्द सिंह कुंजवाल, सांसद प्रदीप टम्टा, महेंद्र सिंह माहरा और महेंद्र सिंह पाल स्टार प्रचारक के रूप में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static