लोकसभा चुनाव 2019ः उत्तरकाशी जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए 18 पोलिंग पार्टियां रवाना

punjabkesari.in Tuesday, Apr 09, 2019 - 05:10 PM (IST)

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मतदान को संपन्न करवाने के लिए सभी पोलिंग पार्टियां समय से पहले अपने बूथों पर पहुंचना शुरू हो गई हैं। इसी के चलते उत्तरकाशी जिले के लिए आज ही कुल 18 पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार, उत्तरकाशी जिले में उन पोलिंग पार्टियों को आज रवाना किया गया है कि जो जिला मुख्यालय से काफी दूरी पर स्थित हैं। इसी के अन्तर्गत 9 अप्रैल को 53 पार्टियां और 10 अप्रैल को 110 पार्टियों को रवाना किया जाएगा। वहीं यमुनोत्री विधानसभा में 9 अप्रैल को 14 पार्टियां रवाना होंगी। इस बार डाबरकोट में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए 9 अप्रैल को ही इन पार्टियों को रवाना किया जा रहा है।

इसके साथ ही 10 अप्रैल को यमुनोत्री के लिए 160 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। बता दें कि गंगोत्री विधानसभा में 12 पोलिंग पार्टियां 9 अप्रैल और 164 पोलिग पार्टी 10 अप्रैल को रवाना होंगी।

Nitika