सड़क दुर्घटना में 2 भाजपा नेताओं की मौत, BJP अध्यक्ष और CM रावत ने जताया दुख

punjabkesari.in Monday, Oct 12, 2020 - 10:28 AM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार को ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीपलकोटी के समीप एक कार के अलकनंदा नदी में गिरने से उसमें सवार 2 भाजपा नेताओं की मृत्यु हो गई।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल एवं भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के चमोली के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह चौहान की मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने दोनों नेताओं की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। वहीं सीएम रावत ने थपलियाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके शोकसंतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने चौहान के निधन पर भी शोक जताया।

बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने अपने शोक संदेश में दोनों नेताओं को समर्पित कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि उनके निधन से भाजपा व समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
 

Nitika