पिथौरागढ़ और चंपावत में मिले 2 मृत तेंदुए, इलाके में मचा हड़कंप

punjabkesari.in Sunday, Mar 14, 2021 - 11:24 AM (IST)

 

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड में पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों के जंगलों में 2 मृत तेंदुए मिले हैं। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

पिथौरागढ़ के वन रेंज अधिकारी दिनेश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 वर्षीय मृत तेंदुआ पिथौरागढ़ वन रेंज के तहत गैना गांव के जंगलों में मिला। उन्होंने बताया कि यह शव 10 दिन पुराना है और पोस्टमार्टम से पता चला है कि उसकी मौत भूख से हुई है।

वहीं एक अन्य मामले में चंपावत वन प्रभाग की पाटी रेंज में गार्सलेक के जंगलों से 10 माह की मादा तेंदुए का शव बरामद हुआ है। चंपावत वन प्रभाग के एक अधिकारी मनोहर सिंह सेमिया ने बताया कि मादा तेंदुए की मौत जंगल में किसी अन्य तेंदुए के साथ संघर्ष में हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static