तेज रफ्तार कार की टेम्पो के साथ टक्कर होने पर 2 लोगों की मौत, घटना CCTV में कैद

punjabkesari.in Wednesday, Aug 29, 2018 - 03:50 PM (IST)

ऋषिकेशः उत्तराखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार कार की टेम्पो के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। 

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में करवाया गया भर्ती 
जानकारी के अनुसार, यह हादसा ऋषिकेश जिले का है, जहां तेज रफ्तार कार टेम्पो के साथ टकरा गया। टेम्पो की कार के साथ हल्की टक्कर होने से ही टेम्पो पलट गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही इस हादसे में अन्य कई लोगों को घायल होने की सूचना है। वहीं इस घटना की सूचना स्थानीय लोगोंं ने पुलिस को दी गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता के साथ टेम्पो को सीधा किया। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए अस्तपताल में भर्ती करवाया गया है। 

घटना सीसीटीवी में कैद 
बता दें कि सभी घायल लोग अलीगढ़ के रहने वाले थे और सभी लोग पूजा-अर्चना के लिए ऋषिकेश जा रहे थे। इसके साथ ही दोनों मृतक व्यक्ति जीजा साले बताए जा रहे हैं। यहा सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। 

Nitika