अब कोरोना की चपेट में आए ITBP के 2 जवान, अस्पताल में करवाया भर्ती

punjabkesari.in Monday, May 10, 2021 - 03:57 PM (IST)

 

नैनीतालः उत्तराखंड के भारत-चीन सीमा के जाजरदेवल में तैनात भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के दो जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जवानों को अस्पताल में भर्ती करवाया है।

पिथौरागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आईटीबीपी के 2 जवान रविवार को कोराना संक्रमित पाए गए हैं। आईटीबीपी की ओर से इस मामले की जानकारी पिथौरागढ़ पुलिस एवं मुख्यालय में कोरोना नियंत्रण कक्ष को दी गई। साथ ही एम्बुलेंस एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की गई।

वहीं पिथौरागढ़ पुलिस तुरंत हरकत में आई और आईटीबीपी के सहायक उप निरीक्षक दयालाल ठाकुर और सिपाही प्रदीप कुमार को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवा दिया गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static