रुद्रपुरः ट्रेन की चपेट में आने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

punjabkesari.in Sunday, Dec 05, 2021 - 01:36 PM (IST)

 

नैनीतालः उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में 2 लोगों की रेलगाड़ी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। घटना शुक्रवार रात व शनिवार के बीच की है।

बताया जा रहा है कि अल्मोड़ा निवासी 2 युवक शांति विहार कालोनी के पास देहरादून-काठगोदाम ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन की टक्कर लगने से दोनों काफी दूर तक छिटक गए। दोनों की पहचान अल्मोड़ा निवासी लोकेश लोहनी व मनीष के रूप में हुई। अभी यह नहीं पता चल सका कि घटना कैसे घटी। दोनों अल्मोड़ा के निवासी हैं। 

वहीं घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों के शवों को आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिए। दोनों आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Content Writer

Nitika