कार के अनियंत्रित होकर नदी में समाने से 2 लोगों की मौत, किशोरी की हालत गंभीर

punjabkesari.in Monday, Jan 20, 2020 - 04:54 PM (IST)

पौड़ीः उत्तराखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां पर कार अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही अन्य एक किशोरी गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, घटना पौड़ी जिले की है, जहां पर कार सवार लोग घर से मंदिर जाने की बात कहकर निकले थे। इसी बीच बद्रीनाथ हाईवे पर कलियासौड़ के पास कार अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही अन्य एक किशोरी गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है।

वहीं आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत कर शवों को खाई से बाहर निकाला। इसके साथ ही शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घायल किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static