अनियंत्रित होकर गहरी झील में समाई तेज रफ्तार कार, 2 लोगों की मौके पर मौत

punjabkesari.in Monday, Feb 24, 2020 - 02:55 PM (IST)

 

नैनीतालः उत्तराखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां पर कार के गहरी झील में गिर जाने से 2 लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना नैनीताल जिले की है, जहां पर एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार भीमताल से सोमवार सुबह हल्द्वानी की ओर जा रही थी। इसी बीच उनकी कार अनियंत्रित होकरसड़क किनारे डिवाइडर को तोड़ते हुए भीमताल झील में समा गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं सैर पर जा रहे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। कार झील में डूबने से पहले कुछ देर तक पानी में हिचकोले खाती रही।

राज्य आपदा प्रबंधन और भीमताल थाने की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान चलाया। कईं घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला जा सका। भीमताल थाना प्रभारी कैलाश जोशी ने बताया कि दोनों शवों को निकाल लिया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static