पिथौरागढ़ः सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत, अन्य 5 घायल (देखें तस्वीरें)

punjabkesari.in Tuesday, Jun 07, 2022 - 04:31 PM (IST)

 

नैनीतालः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में मंगलवार को तड़के हुई सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए हैं।

पिथौरागढ़ आपातकालीन केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार, एक पिकअप वाहन संख्या यूपी 21 सीएन 6767 मंगलवार तड़के पिथौरागढ़ से चंपावत की ओर जा रहा था। वाहन में 7 लोग सवार थे। ग्यारहदेवी हंसेश्वर मंदिर के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में वाहन सवार सभी 7 लोग घायल हो गए।

वहीं सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) व पिथौरागढ़ कोतवाली के साथ ही ऐंचोली चैकी की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर पिथौरागढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से उप्र के 2 लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को सुशीला तिवारी अस्पताल रैफर कर दिया गया है।

बता दें कि मृतकों की पहचान सुभान और रब्बानी के रूप में हुई हैं। गंभीर रूप से घायल मुनासिब निवासी खरंजा, फतेहपुर, मुरादाबाद व नाजिम निवासी अलाहदापुर, अलीगढ़, उप्र को हल्द्वानी उपचार के लिए भेजा गया है। मामूली रूप से घायल अन्य लोगों का पिथौरागढ़ अस्पताल में उपचार चल रहा है।
 

Content Writer

Nitika