ऋषिकेशः अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से कार के उड़े परखच्चे, 2 लोग घायल

punjabkesari.in Sunday, Apr 14, 2019 - 01:01 PM (IST)

ऋषिकेशः उत्तराखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां पर कार के खाई में गिरने से 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इतना ही नहीं दुर्घटना का शिकार हुई कार के परखच्चे उड़ गए।

जानकारी के अनुसार, हादसा ऋषिकेश जिले का है, जहां पर यमकेश्वर प्रखंड के बुखंडी क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार 5 लोगों में से 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके साथ ही अन्य 3 लोगों के मामूली चोटें लगी हैं। इतना ही नहीं दुर्घटना का शिकार हुई कार के परखच्चे उड़ गए।

वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुुंचकर कड़ी मशक्कत कर घायलों को खाई से बाहर निकाला। बता दें कि पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

Nitika