अल्मोड़ा में ढाई लाख की चरस के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Feb 21, 2021 - 06:04 PM (IST)

नैनीतालः उत्तराखंड के अल्मोड़ा में विशेष अभियान समूह (एसओजी) और पुलिस दल ने संयुक्त कार्यवाही कर ढाई किलोग्राम चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पंकज भट्ट ने शनिवार को बताया कि जिले में पुलिस की ओर से नशे के तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की रही है। एसओजी और पुलिस ने शुक्रवार रात को चैखुटिया-खीड़ा मार्ग पर चलाए गए एक अभियान के तहत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

Content Writer

Diksha kanojia