अल्मोड़ा पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 20 हजार का इनामी माओवादी गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Sep 14, 2021 - 10:48 AM (IST)

 

नैनीतालः उत्तराखंड में अल्मोड़ा पुलिस ने 20, 000 के इनामी माओवादी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी माओवादी भास्कर पांडे पिछले 4 साल से फरार था।

विशेष अभियान समूह (एसओजी) तथा अल्मोड़ा पुलिस ने भास्कर को सोमवार देर शाम हल्द्वानी से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले का खुलासा कुमाऊं के पुलिस उपमहानिरीक्षक नीलेश आनंद भरणे की ओर से रात 9 बजे हल्द्वानी में किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी भास्कर पांडे नैनीताल के धारी तथा अल्मोड़ा के सोमेश्वर में अवैध गतिविधियों में शामिल रहा है।

नैनीताल के धारी तहसील में 2017 में उसका नाम पहली बार सरकारी वाहन को जलाने और माओवादी विचार धारा के प्रचार-प्रसार में सामने आया था। उसके खिलाफ लोक संपत्ति अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। बताया जा रहा है कि आरोपी सक्रिय माओवादी खीम सिंह बोरा का खासमखास रहा है और वह किसान आंदोलन में भी सक्रिय भागीदारी निभा चुका है। खीम सिंह बोरा को उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उत्तराखंड पुलिस ने भास्कर पर ओर से आरोपी पर 20000 का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस ने उस पर इनाम बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। पुलिस आरोपी पर लगातार नजर बनाये हुए थी और आखिकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े जाने के समय आरोपी हल्द्वानी में राजेश नामक व्यक्ति को एक कोरियर के माध्यम से कुछ दस्तावेज भेजने जा रहा था। यह भी पता चला है कि आरोपी भास्कर पांडे कई जगह प्रशिक्षण ले चुका है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static