5 IPS अधिकारियों को सर्च अभियान के दौरान केदारनाथ रूट पर मिले 21 नरकंकाल

punjabkesari.in Monday, Oct 15, 2018 - 06:50 PM (IST)

देहरादूनः नरकंकालों को ढूंढने केदारवैली पहुंचे 5 आईपीएस अधिकारियों ने वैली में कंकालों के होने की पुष्टि कर दी है। केदारनाथ के आस-पास के क्षेत्रों में कुछ घंटों के सर्च अभियान से 21 कंकाल टीम को मिल चुके हैं। 

जानकारी के अनुसार, केदारनाथ आपदा के निशान अब भी केदारवैली में नर कंकालों के रूप में मौजूद हैं। कांग्रस सरकार केदारनाथ से सभी कंकालों को ढूंढ निकालने का दावा करती रही है लेकिन हकीकत यह है कि आज भी बड़ी संख्या में नर कंकाल इस वैली में बिखरे पड़े हैं। ये दावा आईपीएस अधिकारियों की उस टीम के सर्च ऑपरेशन के बल पर किया जा सकता है जिन्होंने केवल कुछ घंटों के सर्च ऑपरेशन में ही आधिकारिक रूप से 21 कंकालों को ढूंढ निकाला। 

वहीं अभियान के अन्तर्गत अधिकारियों की टीम ने वीडियोग्राफी कर कंकाल होने के पूरे दस्तावेज इकट्ठा किए हैं। बता दें कि 5 आईपीएस अधिकारियों की टीम को केदार वैली के अलग-अलग रूट पर कंकाल ढूंढने के लिए भेजा गया था। 

Nitika