Glacier Break: लापता व्यक्तियों में से 25 शवों की हुई पहचान, उत्तराखंड सहित कई राज्यों के लोग शामिल

punjabkesari.in Monday, Feb 15, 2021 - 11:27 AM (IST)

 

चमोली/देहरादूनः उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने से हुई त्रासदी में लापता 204 व्यक्तियों में से मिले 25 शवों की पहचान रविवार को हो गई। मृतकों में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और जम्मू कश्मीर के लोग शामिल हैं। मृतकों में उत्तराखंड पुलिस के 2 जवान भी शामिल हैं। अभी 25 शवों की पहचान किए जाने के अलावा, अन्य लापता व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।
PunjabKesari
पुलिस प्रवक्ता और उप महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) नीलेश आनन्द भरणे ने बताया कि चमोली में आई प्राकृतिक आपदा में स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, एफएसएल रेस्क्यू, खोज, बचाव राहत एवं डीएनए सैम्पलिंग के कार्यों में लगी हुई है। उन्होंने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा में लापता कुल 204 लोगों में से 50 (चमोली- 41, रूद्रप्रयाग- 7, पौड़ी गढ़वाल- एक, टिहरी गढ़वाल- एक) के शव अलग-अलग स्थानों से बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें से 25 लोगों की शिनाख्त हो गई है और 25 लोगों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि तपोवन टनल से 5, रैंणी गांव से 6 और रूद्रप्रयाग से एक शव सहित कुल 12 शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि लापता समस्त लोगों के संबंध में अब तक कोतवाली जोशीमठ में 32 एफआईआर पंजीकृत की जा चुकी है। इसके साथ ही जनपद चमोली के विभिन्न स्थानों से ही 23 मानव अंग भी बरामद किए गए हैं।
PunjabKesari
बता दें कि बरामद सभी शवों एवं मानव अंगों का डीएनए सैम्पलिंग और संरक्षण के सभी मानदंडों का पालन कर सीएचसी जोशीमठ, जिला चिकित्सालय गोपेश्वर एवं सीएचसी कर्णप्रयाग में शिनाख्त हेतु रखा गया था। शवों को नियमानुसार डिस्पोजल हेतु गठित कमेटी द्वारा अभी तक 32 शवों एवं 11 मानव अंगों का पूरे धार्मिक रीति रिवाजों एवं सम्मान के साथ दाह संस्कार करवा दिया गया है। भरणे ने बताया कि आपदा में लापता हुए लोगों की सूची एवं बरामद हुए शवों की पहचान के लिए अन्य राज्यों की पुलिस से भी लगातार पत्राचार किया गया है। उन्होंने बताया कि बरामद 50 शव, 22 अंगों में से 24 शवों तथा 01 अंग की शिनाख्त की जा चुकी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static