चालक की लापरवाहीः 5 यात्रियों की क्षमता वाले मैक्स वाहन में बिठाए 28 यात्री और फिर...

punjabkesari.in Saturday, Sep 14, 2019 - 03:02 PM (IST)

नैनीतालः उत्तराखंड में वाहन चालक की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां पर चालक ने यातायात नियमों को तोड़ते हुए 5 यात्रियों की क्षमता वाले मैक्स वाहन में 28 यात्रियों को बिठा लिया। वहीं गनीमत रही कि हादसे में किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार, घटना नैनीताल जिले की है, जहां पर एक मैक्स वाहन ग्राम लेटी चोपड़ा से रामनगर की तरफ आ रहा था। वाहन चालक ने 5 यात्रियों की क्षमता वाले मैक्स वाहन में 28 यात्रियों को बिठा लिया। इसी बीच ओवरलोडिंग होने के कारण भंडारपानी के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 25 यात्री घायल हो गए।

वहीं आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर 25 घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती करवाया। बता दें कि हादसे में गंभीर रूप से घायल 5 यात्रियों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static