नैनीतालः Reliance Jio के नाम पर लोगों से 27 करोड़ की लूट, तीन अधिकारी गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Aug 26, 2020 - 02:45 PM (IST)

नैनीतालः उत्तराखंड में रिलायंस जिओे कंपनी के नाम पर 27 करोड़ रूपए का फर्जीवाड़ा सामने आया है। उत्तराखंड की ऊधमसिंह नगर पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में रिलायंस कंपनी का एक फर्जी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल है। फर्जीवाड़े के तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि फर्जीवाड़े में शामिल लोगों ने रिलायंस कंपनी के नाम और ब्रांड को लूट का आधार बनाया है। रिलायंस की नई प्रौद्योगिकी के नाम पर इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया है। ऊधमसिंह नगर पुलिस की ओर से किए गए खुलासे के अनुसार विगत 21 अगस्त को काशीपुर निवासी मनोज जैन की ओर से एक लिखित तहरीर दी गई कि रिलायंस जिओ कंपनी के नाम पर कुछ लोगों ने उससे तथा उसके अन्य साथियों से 67.26 लाख रूपये की ठगी की है।

पूछताछ में आरोपियों ने जानकारी दी कि उन्होंने ठगी के लिए उन्होंने रिलायंस से मिलते जुलते आरआईएल मीडिया ब्राड कास्टिंग का सहारा लिया और रिलायंस कंपनी के लोगो, वाटर मार्क पेपर व रिलायंस कंपनी का एक फर्जी आई कार्ड पुलिस ने बरामद किया। यही नहीं लोगों को लुभाने के लिए उन्होंने विनोद राय को कपंनी का मुख्य प्रशासिनक अधिकारी बनाया और उसने रिलायंस कंपनी की कैप लगाकर कई शोरूमों का उद्घाटन भी किया।

इससे लोगों में विश्वास बढ़ गया। आरोपियों की ओर से ग्राहकों को रिलायंस कंपनी का आरआईएल मीडिया ब्रांड बताकर एक एक वायरलेस सेट सिस्टम, एक सेट टॉप बाक्स और एक टीवी भी उपहारस्वरूप दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static