पुलिस कर्मियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए पंजीकृत हुईं 3,533 शिकायतें

punjabkesari.in Saturday, Apr 30, 2022 - 06:41 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड में वर्ष 2020 के दिसम्बर माह में पुलिस कर्मियों की समस्याओं के निस्तारण के लिये गठित पुलिस जन समाधान समिति के सम्मुख अभी तक कुल 3,533 शिकायत पंजीकृत हुईं, मगर निवारण महज 2,882 का ही हुआ। शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने जब समिति के कार्यों की समीक्षा की तब यह तथ्य प्रकाश में आया। उन्होंने पुलिसकर्मियों की लम्बित समस्याओं के शीघ्र निस्तारण करने हेतु समिति को निर्देशित किया।

डीजीपी बनने के बाद कुमार ने एक दिसम्बर, 2020 में पुलिसकर्मियों के हैप्पीनेस क्यूटेन्ट एवं कल्याण ध्यान में रखते हुए उनकी विभागीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं का पारदर्शिता के साथ निस्तारण करने हेतु मुख्यालय स्तर पर इस समिति का गठन कराया था। जिसमें पुलिसकर्मी अपना प्रार्थनापत्र व्हाट्सएप नम्बर 9411112780 पर सीधे भेज सकते हैं। निस्तारण की सूचना सम्बन्धित पुलिसकर्मी को उनके मोबाइल नम्बर पर व्हाट्सएप के माध्यम से भी प्रेषित की जा चुकी है।

कुमार ने समीक्षा बैठक के बाद मीडिया को बताया कि समिति को प्राप्त शिकायत के निस्तारण की कार्रवाई में एकरूपता के द्दष्टिगत एसओपी निर्गत की गयी है। जिन प्रकरणों में जनपद, परिक्षेत्र या इकाई स्तर पर निर्णय लिया जाना है, उन्हें सम्बन्धित को कारर्वाई हेतु भेजा जाता है एवं जिन प्रकरणों में पुलिस मुख्यालय से कार्यवाही अपेक्षित होती है, उनमें समिति द्वारा निर्णय लिया जाता है। प्रत्येक शिकायत/समस्या के त्वरित निस्तारण हेतु परिक्षेत्र, जनपद और इकाई स्तर पर एक-एक नोडल अधिकारी को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि वह स्वयं समिति द्वारा समस्याओं के निस्तारण हेतु की गई कार्रवाई की समीक्षा मासिक रूप से करते है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static