भारत-नेपाल सीमा पर पहली बार आम लोगों के लिए खुले 3 पुल

punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2020 - 02:00 PM (IST)

नैनीतालः वैश्विक महामारी कोरोना के बीच भारत और नेपाल के मध्य पहली बार आम लोगों का आवगमन हुआ। आम लोगों के लिए एक पुल को खोला गया।

नेपाल की ओर से कुल 116 लोग भारत की सीमा में आए और 2 भारतीय नेपाल से भारत लौटे। वहीं गुरुवार और शुक्रवार 2 दिन और पुलों को खोला जाएगा। पिथौरागढ़ जिला प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार धारचूला, जौलजीबी और झूलाघाठ पुलों को बुधवार को पहली बार उन नेपाली लोगों के लिए खोला गया है जो भारत के बैंकों से पेंशन प्राप्त करते हैं। वहीं 8 से 10 जुलाई तक 3 दिन पुलों को खोले जाने की योजना है।

बता दें कि धारचूला स्थित झूलापुल से 36 एवं झूलाघाट पुल से 74 नेपाली मूल के लोग भारत आए और विभिन्न बैंकों से धन आहरित कर अपने वतन लौट गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static