ND तिवारी के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक, CM रावत सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Friday, Oct 19, 2018 - 10:25 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में नारायण दत्त तिवारी के निधन पर शोक की लहर दौड़ गई है।  इसी के चलते सारे राज्य में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, एनडी तिवारी के निधन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, केंद्रीय राज्य कपड़ा मंत्री अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा सहित कई नेताओं ने पूर्व सीएम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 

पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक की गई स्थगित 
वहीं एनडी तिवारी के निधन के कारण गुरुवार को राजधानी देहरादून में भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक स्थगित कर दी गई। इसके साथ ही बैठक में एनडी तिवारी को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में सीएम रावत सहित सभी नेताओं ने शोक प्रकट किया। बता दें कि एनडी तिवारी उत्तर प्रदेश से 3 बार और उत्तराखंड से एक बार मुख्यमंत्री रहे हैं। 
 

Nitika