ट्रैक्टर ट्राली के बाइक से टकराने पर पिता-पुत्री सहित 3 लोगों की मौत, अन्य 4 महिलाएं घायल

punjabkesari.in Monday, Dec 02, 2019 - 02:15 PM (IST)

ऊधमसिंह नगरः उत्तराखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां पर ट्राली के बाइक से टकराने पर पिता-पुत्र सहित 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही अन्य 4 महिलाएं गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज इलाके की है, जहां पर नानकमत्ता के दहला चौराहा के पास ट्रैक्टर ट्राली का अगला पहिया निकल गया और वह बाइक से जा टकराई। इस हादसे में पिता-पुत्री सहित 3 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही अन्य 4 महिलाएं गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं।

वहीं आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लिया। इसके साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

Nitika