पौड़ीः कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत, अन्य एक गंभीर रूप से घायल

punjabkesari.in Wednesday, Apr 24, 2019 - 12:35 PM (IST)

पौड़ीः उत्तराखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां पर कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही अन्य एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, हादसा पौड़ी जिले की है, जहां पर कार नाई गांव से ब्लॉक मुख्यालय आ रहा था। इसी बीच विकास खंड पाबौ के नाई-पाबौ मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही अन्य एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। वहीं आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

बता दें कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से शवों को खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

Nitika