उत्तराखंड की नीलकंठ चोटी पर रास्ता भटकने वाले दिल्ली के 3 पर्यटकों को बचाया गया

punjabkesari.in Sunday, Sep 27, 2020 - 10:46 AM (IST)

 

गोपेश्वरः उत्तराखंड की नीलकंठ चोटी पर जाने के दौरान रास्ता भटकने वाले दिल्ली के तीन पर्यटकों को बचाया लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

चमौली पुलिस उपायुक्त कार्यालय ने कहा कि पर्यटक शुक्रवार को अपना रास्ता भटक गए थे। शुक्रवार शाम को ही उनकी तलाश के लिए अभियान चलाया गया और देर रात वे बद्रीनाथ से करीब 12 किलोमीटर दूर मिले। बाद में उन्हें बद्रीनाथ लाया गया।

बता दें कि पर्यटकों की पहचान राहुल शर्मा, प्रांशु शर्मा और श्रीकांत बडोला के रूप में हुई।

Nitika