नैनीतालः वन विभाग की टीम पर हमला करने के आरोप में 3 ग्रामीण गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Nov 21, 2020 - 06:15 PM (IST)

नैनीतालः उत्तराखंड की बागेश्वर पुलिस ने वन विभाग की टीम पर धारदार हथियार से हमला करने वाले तीन ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है। बागेश्वर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बागेश्वर के वन क्षेत्राधिकारी मनीष कुमार की ओर से लिखित तहरीर दी गई कि शुक्रवार 20 नवम्बर को वह क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे।

इसी दौरान रैखोली गांव के पास तीन लोगों द्वारा चीड़ का वृक्ष काटा जा रहा था। जब उनसे वृक्ष को काटे जाने से रोके जाने और अनुमति दिखाने को कहा गया तो आरोपियों ने उन पर तेजधार हथियार से हमला करने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस की ओर से इस मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया और मौके पर जाकर तत्काल एक आरोपी प्रताप राम पुत्र भगवान राम निवासी रैखोली को गिरफ्तार कर लिया गया।

इसी मामले में शनिवार को पुलिस ने अन्य दो आरोपियों विनोद चंद्र जोशी और रमेश चंद्र पांडे ग्राम बिलौना को भी गिरफ्तार कर लिया है। आज तीनों को अदालत में पेश किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static