IMA से भारतीय सेना में शामिल हुए 347 नौजवान, 80 विदेशी कैडेट भी पासआउट

punjabkesari.in Saturday, Dec 08, 2018 - 01:25 PM (IST)

देहरादूनः भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से अंतिम पड़ाव पार करने के बाद 347 नौजवान भारतीय सेना में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही 80 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए हैं। भारतीय उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल देवराज एन्बु ने परेड की सलामी ली। इस मौके पर उन्होंने नव सैन्य अधिकारियों से परंपरागत और गैर परंपरागत चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

PunjabKesariलेफ्टिनेंट जनरल ने कैडेटों को संबोधित करते कहा कि आज 24 घंटे इनफार्मेशन वारफेयर चल रहा है। यह आपकी सोच, मूल प्रकृति व मूल्यों को प्रभावित करने का प्रयास करेगी। आप इस चुनौती का दृढ़ता से सामना करें। 

PunjabKesari1971 युद्ध की बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह भारतीय सेना के युद्ध कौशल और रणनीति का एक बेहतरीन उदाहरण है। भारत के सैन्य इतिहास में दर्ज ऐसे कई स्वर्णिम अध्याय भावी अफसरों को प्रेरणा देते रहेंगे। देश की सुरक्षा और सम्मान अब आपके कंधों पर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static