पिथौरागढ़ः भूस्खलन के चलते 36 सड़कें पड़ी ठप, जनजीवन अस्त-व्यस्त

punjabkesari.in Wednesday, Aug 12, 2020 - 12:16 PM (IST)

 

नैनीतालः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में अतिवृष्टि के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। साथ ही 36 सड़क ठप पड़ी हुई हैं और कुछ सड़कें पिछले 2 सप्ताह से भी अधिक समय से बंद पड़ी हुई हैं।

जानकारी के अनुसार, बंद पड़ी सड़कों में 4 प्रमुख सड़कें सीमांत क्षेत्रों से जुड़ी हुई हैं, जिनकी देखरेख का जिम्मा सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) पिथौरागढ़ और अस्कोट पर है। वहीं जिले की अधिकतर सड़कें भूस्खलन के चलते बंद पड़ी हुई हैं। कुछ सड़कें नदियों में आई बाढ़ के चलते बह गई हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन पर भारी असर पड़ा है।

बता दें कि रुद्रप्रयाग जिले में भी सोमवार को भारी बारिश के बाद बादल फट गया, जिसके कारण कई मकानों को भारी नुकसान हुआ है।
 

Nitika