उत्तराखंड में 8 हजार किलो चरस के साथ 2 कांस्टेबल सहित 4 गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Jun 13, 2021 - 05:17 PM (IST)

 

नैनीतालः उत्तराखंड में 8 हजार किलो चरस की तस्करी के आरोप में 2 कान्स्टेबल सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पिथौरागढ़ के 2 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

पिथौरागढ़ जिला पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है। उधमसिंह नगर जनपद के किच्छा में शनिवार को 8 हजार किलो चरस के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। जांच में पता चला कि गिरफ्तार आरोपियों में प्रभात सिंह बिष्ट और दीपक पांडे पिथौरागढ़ में यातायात पुलिस में तैनात हैं।

वहीं इस मामले में चंपावत के एक पुलिस कर्मी का नाम भी सामने आया है। उधमसिंह नगर पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। जांच में ठोस तथ्य सामने आने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 

Content Writer

Nitika