पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसाः कार के गहरी खाई में गिरने से 4 महिलाओं की मौत, 2 अन्य घायल

punjabkesari.in Monday, Jun 13, 2022 - 10:01 AM (IST)

 

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार 4महिलाओं की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने जानकारी देते हुए  बताया कि दुर्घटना डीडीहाट-कुनीगांव मार्ग पर पांकती के पास हुई, जब कार अचानक अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। मृतकों की पहचान डीडीहाट के कुनीगांव की रहने वाली 90 वर्षीय देवकी देवी, 51 वर्षीय आशा बसेरा, 53 वर्षीय तुलसी देवी और बागेश्वर जिले के मंडलसेरा गांव की निवासी तारा देवी (50) के रूप में हुई है।

वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिलाएं एक स्थानीय मंदिर में पूजा करने के बाद घर लौट रही थीं। दुर्घटना में घायल महिलाओं को पिथौरागढ़ के एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।
 

Content Writer

Nitika