उत्तराखंड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पूर्णबंदी उल्लंघन मामलेे में 433 लोगों को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jun 29, 2020 - 06:40 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड पुलिस ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए राज्य में लागू लॉकडाउन का उल्लघंन करने पर बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने सोमवार को कुल 6 अभियोग पंजीकृत कर 433 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार राज्य में अब तक कुल 4156 अभियोगों में 49 हजार 744 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही अभी तक मोटरयान अधिनियम (एमवी एक्ट) के अन्तर्गत कुल 91 हजार 681 वाहनों के चालान किए हैं।

वहीं 9617 वाहनों को जब्त करने के अतिरिक्त अब तक कुल 5 करोड़ 41 लाख रूपए जुर्माना वसूला जा चुका है।

Nitika