ब्रेक फेल होने के कारण खाई में गिरी चमोली से हरिद्वार आ रही बस, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

punjabkesari.in Friday, Mar 29, 2019 - 01:39 PM (IST)

चमोलीः उत्तराखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, हादसा चमोली जिले का है, जहां पर शुक्रवार सुबह उत्तराखंड परिवहन निगम की बस चमोली से हरिद्वार आ रही थी। इसी बीच जोशीमठ ढोगदीयांणाबैंड के पास ब ब्रेक फेल होने के कारण बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में बस सवार 12 लोगों में से 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं गनीमत रही कि दुर्घटनास्थल के पास आईटीबीपी का कैंप था। इसी के चलते समय पर घायलों का पुलिस और सेना के द्वारा रेस्क्यू किया गया। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static