अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बद्रीनाथ धाम से लौट रहे तीर्थयात्रियों की कार, दंपत्ति सहित 5 घायल

punjabkesari.in Sunday, Nov 10, 2019 - 03:30 PM (IST)

चमोलीः उत्तराखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां पर बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्रियों की कार खाई में गिर गई। इस हादसे में दंपत्ति और बच्चे सहित 5 यात्री घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, हादसा चमोली जिले का है, जहां पर यात्रियों से भरी एक कार बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रही थी। इसी बीच हरियाणा के यात्रियों की कार बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लामबगड़ के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में दंपत्ति और बच्चे सहित 5 यात्री घायल हो गए। वहीं आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

बता दें कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू कर घायलों को खाई से बाहर निकाला। इसके साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

 

Nitika