चमोलीः कल्प गंगा नदी में वाहन गिरने से 5 लोग घायल, 3 लापता

punjabkesari.in Thursday, Jul 26, 2018 - 11:27 AM (IST)

चमोलीः उत्तराखंड में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां नदी में वाहन गिरने से 5 लोग घायल हो गए हैं। 

जानकारी के अनुसार, चमोली जिले में एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर कल्प गंगा नदी में गिर गया। वाहन के नदी में गिरने से 3 लोग गायब हो गए हैं। इसके साथ ही अन्य 5 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। 

बता दें कि पुलिस और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। इसके साथ ही गंभीर रूप से घायल लोगों को गोपेश्वर के एक अस्पताल में ले जाया गया है। 

Nitika