लोकसभा चुनावः 51 BJP नेताओं को मिला बड़ा दायित्व, मुकेश अंबानी के बेटे को बनाया BKTC का सदस्य

punjabkesari.in Friday, Mar 08, 2019 - 11:48 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में लोकसभा चुनावों से पहले राज्य सरकार ने 51 भाजपा नेताओं को दायित्वों की सौगात दी है। इसके साथ ही प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी को बीकेटीसी (बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति) का सदस्य बना दिया गया है।

लोकसभा चुनावों के चलते अपनी जीत दर्ज करने के लिए राज्य सरकार ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी हैं। इसी क्रम में 2 भाजपा नेताओं को कैबिनेट मंत्री और 17 नेताओं को राज्य मंत्री का दर्जा दिया है। इसके साथ ही 32 लोगों को विभिन्न निगमों और आयोगों का सदस्य बनाया गया है। 

राज्य सरकार के द्वारा भाजपा नेताओं को दिए गए दायित्व इस प्रकार हैः- 

श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति में सदस्यः- 
अनंत अंबानी, इंद्रमणी गैरोला, चंद्रकला ध्यानी, अनिल कंसल, रामसूरत नौटियाल, ऋषि सती, अरुण मैठानी, धीरज पंचभैया मोनू, राजपाल सिंह पुंडीर


कैबिनेट मंत्री स्तरः- बलराज पासी- उपाध्यक्ष प्रथम, राज्य स्तरीय जलागम परिषद
ज्योति प्रसाद गैरोला- उपाध्यक्ष द्वितीय, राज्य स्तरीय जलागम परिषद

राज्य मंत्री स्तरः-

जितेंद्र रावत मोनी- उपाध्यक्ष, राज्य युवा कल्याण परिषद
डॉ.कल्पना सैनी- उपाध्यक्ष. अन्य पिछड़ा आयोग
लेफ्टिनेंट केडी भोटिया- अध्यक्ष, गोरखा कल्याण परिषद कर्नल
सीएम नौटियाल (रि)- उपाध्यक्ष, राज्य सैनिक कल्याण परिषद
आचार्य शिव प्रसाद मंमगाईं- उपाध्यक्ष, चारधाम परिषद
अव्वल सिंह बिष्ट- उपाध्यक्ष, भागीरथी घाटी विकास परिषद
रामकृष्ण रावत- उपाध्यक्ष, उत्तराखंड अनुसूचित जनजाति कल्याण परिषद
मूरत राम शर्मा- उपाध्यक्ष, उत्तराखंड अनुसूचित जनजाति कल्याण परिषद
एसपी चमोली- उपाध्यक्ष, अर्द्धसैनिक कल्याण परिषद
भगत राम कोठारी- अध्यक्ष, गन्ना एवं चीनी विकास उद्योग बोर्ड
रविंद्र कटारिया- उपाध्यक्ष, द्वितीय पशु कल्याण बोर्ड
अमी चंद वाल्मीकि- अध्यक्ष, सफाई कर्मचारी आयोग
अजय राजौर- उपाध्यक्ष, सफाई कर्मचारी आयोग
मजहर नईम नवाब- उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक आयोग
कृष्ण कुमार सिंघल- उपाध्यक्ष, जीएमवीएन
रेनू अधिकारी- उपाध्यक्ष, केएमवीएन
अशोक खत्री- उपाध्यक्ष, श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति

आयोग और निगमों में सदस्यः-
अल्पसंख्यक आयोग- असगर अली, राव कालेखां, अब्दुल हफीज, हेमंत जोजफ, मास्टर शकील, संतोष नागपाल, तसलीम और गुलाम मुस्तफा
सफाई आयोग- जयपाल वाल्मीकि, साकेत वाल्मीकि, विपिन चंचल और विनोद कुमार
जीएमवीएन- लोकेंद्र सिंह बिष्ट, अंजली खंडेलवाल, आशुतोष वर्मा, चंद्रप्रकाश, राजेश कुमार, रोहित और पुष्पा बड़थ्वाल
केएमवीएन- कमल जिंदल, तारादत्त पांडेय, कुंदन बिष्ट और राम सिंह कोरंगा



 

Nitika