उत्तराखंड में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 37 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, 597 आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, May 25, 2020 - 01:22 PM (IST)

 

देहरादूनः वैश्विक महामारी कोरोना को फैलने से रोकने के मद्देनजर उत्तराखंड में लागू लॉकडाउन का उल्लघंन करना 37 लोगों को भारी पड़ गया। उनके खिलाफ पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं 597 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में अभी तक कुल 3307 मामले दर्ज कर लिए गए हैं। साथ ही 21303 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अभी तक मोटरवाहन अधिनियम के तहत कुल 46629 वाहनों के चालान, 7113 वाहन जब्त एवं 2 करोड़ 54 लाख रुपए जुर्माना के तौर पर वसूले गए हैं।

बता दें कि कोरोना को लेकर जारी लॉकडाउन का कुछ लोगों के द्वारा लगातार उल्लंघन किया जा रहा है। उन लोगों के खिलाफ पुलिस के द्वारा सख्त रवैया अपनाया जा रहा है।

Nitika