चमोलीः मैक्स के खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत, अन्य कई गंभीर रूप से घायल

punjabkesari.in Sunday, Oct 13, 2019 - 02:58 PM (IST)

चमोलीः उत्तराखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां पर मैक्स वाहन के खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। वहीं अभी मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, हादसा चमोली जिले का है, जहां पर मैक्स सवार लगभग 18 लोग अंत्येष्टि के लिए देवाल आ रहे थे। इसी बीच घेस-हिमनी बलाण मोटर मार्ग पर उनका वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से 500 मीटर नीचे खाई में गिरी गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही अन्य कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से खोज और बचाव कार्य कर रही है। बता दें कि 2 घायलों को इलाज के लिए देवाल लाया जा रहा है। इसके साथ ही सभी लोग बल्लांण के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static