चंपावतः ढांढस बंधाने के लिए मृतक के घर पहुंची महिलाएं, मकान की छत गिरने से हुईं घायल

punjabkesari.in Wednesday, Jan 29, 2020 - 01:53 PM (IST)

 

नैनीतालः उत्तराखंड में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पर अंत्येष्टि में शामिल होने के बाद गांव की महिलाएं पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के लिए मृतक के घर पहुंची। इसी बीच मकान की पहली मंजिल की छत भर-भराकर गिरने से 6 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।

चंपावत के उप जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि चंपावत के नरसिंह डांडा गांव में रविवार को किसी व्यक्ति की मौत हो गई थी। अंत्येष्टि के बाद गांव की महिलाएं पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के लिए मृतक के घर पर एकत्र हुई थी। इसी दौरान मकान की पहली मंजिल की छत भरभरा कर गिर गई, जिससे 15 से 20 महिलाएं छत के साथ नीचे दब गईं।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस, आपदा प्रबंधन तथा ग्रामीणों ने राहत बचाव कार्य किया। गर्ब्याल ने बताया कि मलबे से सभी को बाहर निकाल लिया गया है। कुछ महिलाओं को मामूली चोट आई थी। बता दें कि गंभीर रुप से घायल 6 महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सभी महिलाओं की हालत खतरे से बाहर बताई गई हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static