Uttarkashi Avalanche में 7 और शवों को किया गया बरामद, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 26

punjabkesari.in Friday, Oct 07, 2022 - 02:42 PM (IST)

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में हुए एवलांच से आज 7 और शवों को बरामद कर लिया गया है। इसके हिमस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वहीं बचाव अभियान लगातार चल रहा है। श्रीनगर से आया हुआ दल, NDRF, SDRF के साथ सेना और प्रशासन के भी लोग हैं।



अधिकारियों ने बताया कि तलाश अभियान में मदद के लिए भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के 2 हेलीकॉप्टर ने उत्तराखंड के हर्षिल से उड़ान भरी। एनआईएम के पर्वतारोही चढ़ाई के बाद लौटते समय मंगलवार को 17 हजार फीट की ऊंचाई पर द्रौपदी का डांडा-द्वितीय चोटी पर हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। एनआईएम ने बताया कि जिस जगह पर हिमस्खलन हुआ था, वहां से गुरुवार शाम को तीन और शव बरामद किए गए और अभी तक 26 शव बरामद किए जा चुके हैं।



वहीं, थल सेना, वायुसेना, एनआईएम, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), हाई ऑल्टिट्यूड वारफेयर स्कूल (जम्मू-कश्मीर), राज्य आपदा मोचन बल और जिला प्रशासन तलाश अभियान में जुटे हैं। यह अभियान मंगलवार को हिमस्खलन के कुछ घंटों बाद शुरू हो गया था।

Content Writer

Nitika