चमोली हादसे में मरने वाले 8 लोगों को एक साथ दी गई मुखाग्नि, चारों तरफ मची चीख-पुकार

punjabkesari.in Wednesday, Oct 16, 2019 - 01:12 PM (IST)

चमोलीः उत्तराखंड के चमोली जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में मरने वाले 8 लोगों को एक साथ मुखाग्नि दी गई। इस दौरान चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। वहीं अंतिम संस्कार में शामिल हर किसी की आंखें नम दिखाई दे रही थी।

जानकारी के अनुसार, अंतिम संस्कार के लिए क्षत-विक्षत शवों को कैल नदी के किनारे लगाया गया। इसके बाद नदी किनारे गमगीन माहौल में मृतकों का एक साथ मुखाग्नि दी गई। अंतिम संस्कार में मौजूद हर शख्स की आंख नम हो गई। वहीं दुर्घटना में लापता हुए जयसिंह और एक अन्य का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उनकी खोजबीन अभी भी जारी है।

बता दें कि चमोली जिले के थराली क्षेत्र में रविवार को एक जीप के खड्ड में गिरने से उसमें सवार 8 यात्रियों की मौत हो गई थी जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना ने पिडंरघाटी के लोगों को झकझोर कर रख दिया। इसके साथ ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे के बाद गांव में किसी घर में चूल्हा नहीं जला।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static