भूस्खलन के कारण टिहरी में बनी एक विशालकाय झील, खतरे की जद में कई गांव

punjabkesari.in Monday, Sep 03, 2018 - 04:18 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण लोगों को जलभराव और भूस्खलन आदि स्थितियों का सामना करना पड़ रह है। 

जानकारी के अनुसार, राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जगह-जगह पर भूस्खलन हो रहा है और सड़कें मलबे से भर गई हैं। इसके साथ ही टिहरी जिले में भी भूस्खलन के कारण एक विशालकाय झील बन गई थी। इस झील से कई गांवों पर खतरा मंडरा रहा है। इसी के चलते प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने झील का निरीक्षण किया। एसडीआरएफ की टीम के द्वारा लगातार झील से पानी निकालने का काम किया जा रहा है। इस झील की गहराई 50 मीटर और चौड़ाई 300 मीटर है। 
 

बता दें कि मौसम विभाग के द्वारा भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम सतर्क दिखाई दे रही है। 

Nitika